मनोज कुमार श्योराण राष्ट्रीय जाट महासंघ के खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष बनें
मनोज कुमार श्योराण राष्ट्रीय जाट महासंघ के खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष बनें
खेतड़ी : चौधरी कॉलोनी, खेतड़ी नगर निवासी मनोज कुमार श्योराण को राष्ट्रीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी की सहमती एवं स्वीकृति से राष्ट्रीय जाट महासंघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने राष्ट्रीय जाट महासंघ का खेतड़ी ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है ।
मनोज कुमार श्योराण को खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही दस दिवस में खेतड़ी ब्लॉक की कार्यकारिणी विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी समय प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के खेतड़ी नगर आगमन पर एवं मनोज कुमार श्योराण को खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने पर जाट समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा माला पहनाकर के स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर ओमप्रकाश लाम्बा, शमशेर सिंह चौधरी, सुमेर बलौदा, जसवंत सिंह भूरिया, सुरेश श्योराण, उम्मेदसिंह गजराज व कृपाल सिंह चौधरी सहित जाट समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036209


