[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी यूनिवर्सिटी में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आगाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी यूनिवर्सिटी में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आगाज

प्रथम दिन खिलाड़ियों में हुए रोचक मुकाबले

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनू के चुड़ैला में स्थित श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन (महिला वर्ग) टूर्नामेंट 2024-25 का आगाज अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रचलित कर किया गया। जिसका समापन 13 नवम्बर को होगा। जिसमें पश्चिम भारत के सभी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की बैडमिंटन खिलाड़ी ने भाग लिया।

प्रेसिडेंट डॉ दवेंद्र सिंह ढुल ने अपना उद्बोधन देते हुए बताया कि यह जिम्मेदारी भारतीय विश्विद्यालय संघ द्वारा जेजेटी यूनिवर्सिटी को दी गई है यह इस वर्ष की आठवीं चैंपियनशिप आयोजित कराई जा रही है जिसमें देश की लगभग 61 यूनिवर्सिटी की बैडमिंटन खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही है उन्होंने कहा कि जेजेटी यूनिवर्सिटी देश में एक ऐसी यूनिवर्सिटी है जिसको चीन में आयोजित ओलंपिक खेलों में पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते तथा दो खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से देश की राष्ट्रपति महोदया ने पुरस्कृत किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गायक मास्टर नीरज जीवन पुरिया द्वारा तथा गायक रामकेश जीवनपुरिया, एम के मकराना और गायक विनू गौड़ ने खिलाड़ियों से परिचय किया गया इन सभी गायको द्वारा उद्घाटन अवसर पर एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां देकर खिलाड़ियों का मनोरंजन किया तथा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम का संचालन आरती पंवार द्वारा किया गया प्रथम दिन सभी खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और रोचक मुकाबले हुए।

आयोजन सचिव डॉ अरुण कुमार ने देशभर से आए सभी यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी छात्राओं, कोच एवं मैनेजर का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। इस महिला वर्ग के वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट में पश्चिम क्षेत्र की लगभग 61 यूनिवर्सिटी की लगभग 300 बैडमिंटन खिलाड़ी भाग ले रही हैं। कुल चार पूल के तहत टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में पिछले वर्ष के वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन (महिला वर्ग) टूर्नामेंट की टॉप चार टीमों को सुपर सीडिंग दी गई है। ये चार टीम चारों टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में विजेता टीमों के साथ मैच खेलेगी।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबड़ेवाला और निदेशक संपदा इंजी बालकृष्ण टिबड़ेवाला ने हर्ष जताते हुए इस खेल आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। इस मौके पर कुलसचिव डॉ अजीत कुमार, मेंबर एडवाइजरी बोर्ड डॉ मधु गुप्ता, प्रेमलता टीबड़ेवाला मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता, डॉ इकराम कुरेशी, पीआरओ रामनिवास सोनी डॉ अनिल कड़वासरा डॉ सुरेंद्र कुमार एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्य उद्घाटन अवसर पर मौजूद थे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62