[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायत्री परिवार नवलगढ़ एवं दिव्य भारत युवा संघ द्वारा साइबर अपराधों पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गायत्री परिवार नवलगढ़ एवं दिव्य भारत युवा संघ द्वारा साइबर अपराधों पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

गायत्री परिवार नवलगढ़ एवं दिव्य भारत युवा संघ द्वारा साइबर अपराधों पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : आज गायत्री परिवार नवलगढ़ और दिव्य भारत युवा संघ (DIYA) की नवलगढ़ टीम द्वाराशांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कस्बे के गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को तेजी से बढ़ते साइबर खतरों के बारे में जागरूक करना और उनसे बचाव के उपाय बताना था। कार्यशाला में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जहां उन्हें इंटरनेट और डिजिटल लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक संदीप कुमार दायमा ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने साइबर अपराध के मुख्य रूप जैसे – डिजिटल अरेस्ट (जहां हैकर्स किसी व्यक्ति को वीडियो कॉल के माध्यम से फर्जी रूप से डरा धमकाकर वीडियो कॉल पर ही अरेस्ट कर लेते है), ओटीपी फ्रॉड (जिसमें धोखेबाज फर्जी कॉल करके ओटीपी की जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और फिर अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं), जॉब फ्रॉड (नौकरी का लालच देकर लोगों से पैसा ऐंठा जाता है), और फिशिंग (फर्जी वेबसाइट्स और ईमेल्स के जरिए लोगों की निजी जानकारी चुराई जाती है) के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आजकल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त और किराए पर देने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। कई बार व्यक्ति लालच में आकर अपना बैंक खाता खोलवाकर कुछ पैसों के लिए उसकी जानकारी दूसरों से साझा कर देते हैं, जिससे उनके खाते का दुरुपयोग हो सकता है। इसमें फर्जी तरीके से लाखों रुपये का लेन-देन होने की संभावना रहती है, और इसके कारण संबंधित खाताधारक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

दायमा ने छात्रों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान कॉल या ईमेल से प्राप्त जानकारी साझा न करें और अपने बैंक खातों की गोपनीयता बनाए रखें। उन्होंने बताया कि फ़िशिंग वेबसाइट्स और स्कैम ईमेल के जरिए भी लोग आसानी से ठगी का शिकार बन सकते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें और न ही किसी अज्ञात स्रोत से प्राप्त फाइल डाउनलोड करें।

साथ ही, दायमा ने सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने समझाया कि कई बार व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि जन्मदिन, फोन नंबर, घर का पता इत्यादि को सोशल मीडिया पर साझा करना भी साइबर अपराधियों को मदद पहुंचाता है। इसी तरह, उन्होंने स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाने और नियमित रूप से पासवर्ड बदलते रहने की सलाह दी, ताकि अकाउंट की सुरक्षा बनी रहे।

इस कार्यशाला में विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ और दिव्य भारत युवा संघ नवलगढ़ की टीम से कैलाश सैनी, पंकज सैनी और शंकर लाल गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार की कार्यशालाओं की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है।

इस कार्यशाला के माध्यम से छात्रों ने साइबर अपराधों से बचने के उपाय और सतर्कता की अहमियत को समझा। यह कार्यशाला छात्रों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुई और उन्होंने भविष्य में ऐसे खतरों से खुद को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रणवीर सिंह कैलाश सैनी रोहिदास जांगिड़ विजय कुमार दायमा पंकज कुमार सैनी संगीता पायल सोनू चावला सुमन ढाका संतोष दायमा ज्योति दायमा रिद्धि शर्मा नीतू सैनी ओम प्रकाश सैनी अनिल कुमार सैनी सहित कई दर्जन शिक्षक का एवं सैकड़ो विद्यार्थियों की उपस्थिति रही गायत्री विद्यापीठ की वाइस प्रिंसिपल ज्योति दायमा ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62