[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री जलाराम बापा जयंती समारोह पूर्वक मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री जलाराम बापा जयंती समारोह पूर्वक मनाई

श्री जलाराम बापा जयंती समारोह पूर्वक मनाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : श्री जलाराम बापा सेवा समिति शिमला द्वारा बस स्टैंड पर स्थित जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान मे संत श्री जलाराम बापा का जयंती उत्सव 8 नवंबर को धूमधाम से मनाया गया। सुबह 9.30 बजे जलाराम बापा का अभिषेक पूजन कर अखंड दीप जलाया। शाम 5 बजे जलाराम बापा की पूजा अर्चना कर समारोह का शुभारंभ किया समारोह में मुख्य अतिथि विप्र महा संघ सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंबिका दत्त कौशिक थे। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक आचार्य अभिमन्यु पाराशर ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि शीशराम निनानिया, समाज सेवी अनिल शर्मा दलोता, प्रिंसिपल डॉ जगदीप यादव, चंद्रप्रकाश शर्मा, सुआलाल युवा नेता। राजेंद्र सिंह यादव, कुलदीप कॉलेज के निदेशक विपिन विक्रम यादव, यदुवंशी कॉलेज के प्राचार्य बजरंग लाल बबलू, सूरज गोड समाजसेवी धर्मपाल यादव ढाणी, नेतराम गराटी, सवाई सिंह यादव पी टी आई शीशराम राजकुमार यादव , ओम प्रकाश शर्मा सतीश शर्मा सतीश यादव भाजपा युवा नेता मनजीत लाठर, पवन कौशिक होंगे।

इस अवसर पर बाबा की प्रतिमा का फूलों से श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया सर्वप्रथम बाबा के जीवन चरित्र पर संस्था के निदेशक आचार्य अभिमन्यु पाराशर ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूजा अर्चना पंडित गोविंद राम शर्मा इंद्रजीत शर्मा अभिमन्यु शर्मा ने करवाई।

इस अवसर पर सतीश चंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, लीलाधर टेलर, विजय सिंह हवलदार, यश शर्मा, आर्यन शर्मा, कविश पाराशर, अशोक निर्माण, कवर सिंह, पवन कुमार पचेरिया, यादराम जांगिड़, कृपाल शर्मा, भारत शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, शिव कुमार शर्मा, शंभू दयाल शर्मा, अजय कुमार शर्मा, जनेश कुमार, रोहित यादव, जीवाराम, जीवन राम, लाला राम, हंसराज निर्माण, प्रदीप यादव, श्रीराम मिस्त्री, कृष्ण कुमार यादव, बलवंत प्रजापत, सुभाष प्रजापत, अजय निर्माण सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet