[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान न्यायिक सेवा में नव चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान न्यायिक सेवा में नव चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान न्यायिक सेवा में नव चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित राम मंदिर में चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की ओर से राजस्थान न्यायिक सेवा में नव चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि राजस्थान न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा में चूरू ने हमेशा अपना परचम लहराया है चूरू की प्रतिभावानों ने राजस्थान न्यायिक सेवा में चयनित होकर चुरू जिले को राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है जो हम सबके लिए गर्व विषय है तथा चूरू के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि चूरू प्रतिभाओं का गढ़ है बस उनको तरासने की आवश्यकता है कितनी संख्या में चूरू से न्यायिक सेवा में चयन होना चूरू के लिए गौरव का विषय है।  कार्यक्रम को पूर्व सभापति गोविंद महंसरिया सभा पति पायल सैनी ने भी संबोधित किया।

राजस्थान न्यायिक सेवा में नव चयनित अभ्यर्थियों में डॉ. परमा चौधरी, अदिति फगेड़िया, आकांक्षा सैनी, पूनम अग्रवाल, सौरभ बंसल, वेदांत शर्मा का शाफा माल्यार्पण पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान किया गया।

इसी क्रम में विधि अधिकारी महेंद्र सैनी, अय्यूब खान, दीलिप दीक्षित, प्रियंका स्वामी, पोषिता पंवार, मंजू लेखरा का भी शाफा माल्यार्पण पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मंचासीन चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, चूरू नगर परिषद की सभापति पायल सैनी, असलम खोखर, किशोर धान्धू, धर्मेंद्र बुडानियां, आदूराम न्यौल, सोहनलाल मेघवाल, विद्याधर मेघवाल रामप्रताप कांटिवाल इत्यादि थे ।

इस दौरान कमला पुनिया, ईरशाद मंडेलिया, जमील चौहान असलम खां मोयल, महावीर झाझडिया, अजीज दिलावरखानी, नारायण बालाण, नानुराम राठी, आसीफ निर्वाण, राजीव बहड, समीउल्लाह गौरी, अजय दाधिच, इस्माईल भाटी, विनोद खटीक, तोफिक खान, घनश्याम अलवरिया, रामचन्द्र सुण्डा, संजय भाटी, राजेन्द्र राजपुरोहित, विमल शर्मा, शाहरूख खान, कालुराम महर्षि, नवाब खां, भंवरलाल सैनी, अनिस खान, भंवरसिंह झारिया, सूर्यप्रकाश वर्मा, सदीक लीलगर, विजय जालान, युसुफ लुहार, याकुब पिनारा, बनवारी बालाण, विश्वनाथ सैनी, रामेश्वर नायक, श्रवण बसेर, मोहन टेलर, पुर्णमल सैनी शेर खान मलखाण, जंगशेर खां पिथिसर, चंदनमल मेघवाल, निरंजन लालसर, कुरडाराम भाकर, योगेन्द्र मीणा, गिरधारी मीणा, मजिद खां, कृष्ण सुन्डा, आदि मौजुद रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य मुकुल भाटी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet