[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भावी पीढ़ी को सुदृढ़ बनाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भावी पीढ़ी को सुदृढ़ बनाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया ‘स्काउट गाइड झण्डा दिवस‘ पर स्टीकर का विमोचन

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को स्काउट गाइड झण्डा दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय चूरू के तत्वावधान में जिला कलक्टर कक्ष से स्काउट राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा जारी स्टीकर का विमोचन कर स्काउट गाइड आन्दोलन को अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सुराणा ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण भावी पीढ़ी को सुदृढ़ बनाता है। स्काउट प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन व दायित्वबोध के साथ सेवा भावना का विकास करता है।

उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड आन्दोलन विश्व के सबसे बड़े एनजीओ के रूप में हमारे बालक- बालिकाओं को सुनागरिकता की शिक्षा प्रदान करता हैं। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक विद्यालय व महाविद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधि को अनिवार्य रुप से संचालित किया जाए।

स्काउट सीओ महिपाल सिंह तंवर ने बताया कि 07 नवम्बर, 1950 को भारत में संचालित स्काउट गाइड के विभिन्न संगठनों का एकीकरण हुआ और भारत स्काउट गाइड की स्थापना हुई। देश के स्काउट गाइड इस दिन को झण्डा दिवस के रूप में मनाते है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी, चूरू नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने भी स्काउट गाइड आन्दोलन को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्काउटर अख्तर अली चेजारा, सत्यनारायण स्वामी, किशोर कुमार ढ़ाका, गाइडर ओम प्रकाश, प्रेमलता शर्मा, बेबी कुमारी एवं स्काउट गाइड व रोवर रेंजर उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin