निजी बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल:नानी से मिलकर लौटते समय हुआ हादसा, लोगों ने पहुंचाया डीबी अस्पताल
निजी बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल:नानी से मिलकर लौटते समय हुआ हादसा, लोगों ने पहुंचाया डीबी अस्पताल
चूरू : चूरू शहर के इंडस्ट्रीज एरिया के पास निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मां और बेटे गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो से घायलों को डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में घायल रायपुरिया निवासी प्रभु (35) ने बताया कि वह अपनी मां गोदावरी देवी (65) के साथ बाइक पर गांव रिड़खला में अपनी नानी से मिलने गया था। जब वह मां के साथ वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी इंडस्ट्री एरिया में के पास पीछे आई निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे दोनों घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया। महिला गोदावरी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2129281


