[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपचुनाव में BJP ने झोंकी पूरी ताकत:दूसरी बार झुंझुनूं आएंगे CM, चुनावी सभा को संबोधित करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उपचुनाव में BJP ने झोंकी पूरी ताकत:दूसरी बार झुंझुनूं आएंगे CM, चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

उपचुनाव में BJP ने झोंकी पूरी ताकत:दूसरी बार झुंझुनूं आएंगे CM, चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

झुंझुनूं : झुंझुनूं सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के बड़े नेता धुंआधार दौरा कर रहे हैं। सीएम भजनलाल शर्मा दूसरी बार झुंझुनूं आएंगे। मुख्यमंत्री 9 नवंबर को सुल्ताना कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने सभा स्थल और हेलिपैड का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा 9 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू के समर्थन में सुल्ताना कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सुल्ताना कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सुबह साढ़े 10 बजे जनसभा होगी। इसके पास ही नूर बाग मैदान में हेलिपैड बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा- ऐतिहासिक सभा होगी।

बता दें कि इससे पहले सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में झुंझुनूं में नामांकन सभा को संबोधित किया था। इधर कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक किसी बडे़ नेता की एंट्री नहीं हुई है। कोई बड़ा नेता चुनावी कैंपेन में नजर नहीं आ रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin