[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसई में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, तलोट की टीम ने मेजबान बसई को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बसई में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, तलोट की टीम ने मेजबान बसई को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब

बसई में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, तलोट की टीम ने मेजबान बसई को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : खेतड़ी के पास गांव बसई के सीताराम रामनिवास गोयल खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी, विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार, बलवीर मीणा थे। जबकि अध्यक्षता पूर्व डीएसपी निहाल सिंह ने की।

प्रतियोगिता संयोजक थामस मीणा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तलोट ( हरियाणा ) और मेजबान बसई के बीच खेला गया। बसई की टीम ने पहले खेलते हुए 103 रन का लक्ष्य दिया। इस दौरान तलोट की टीम ने सात विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। इस दौरान युवाओं को नशे जैसी बुराइयों को त्यागकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता आयोजकों ने विजेता तलोट की टीम को 21 हजार रुपए व उपविजेता बसई की टीम को 11 हजार रुपए ईनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच राम सिंह, सुरेंद्र घुमरिया, सुशील कुमार मीना, मनोज घुमरिया, मनीष घुमरिया, रमेश मेघवाल, सावरसिंह, खुशी राम, भागीरथ,भवानी सिंह शेखावत, राम सिंह, जयपाल, सुरेंद्र, विक्रम,भीम सिंह, कुलदीप, सावताराम, आयुष सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker