[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फरार चल रहा स्थाई वारंटी व अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फरार चल रहा स्थाई वारंटी व अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस द्वारा  03 नवंबर 2024 को कार्यवाही करते हुये अवैध शराब के 54 पव्वो सहित आरोपी विक्की व फरार स्थाई वारंटी प्रवीण कुमार को आज 04 नवंबर  2024 को गिरफ्तार किया। चिड़ावा थाना अधिकारी विनोद सामरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबीर से सुचना मिली की कालेज ग्राउड के पास राजधानी होटल सामने चिडावा से झुंझुनूं जाने वाली सडक पर एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है आदि सुचना पर कार्यवाही हेतू ताराचंद टीम के साथ रवाना होकर मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति अपने कन्धे पर पलास्टीक का कटटा लेकर सडक सडक ओजटू की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया जिसको रोक कर नाम पता पुछा तो अपना नाम विक्की पुत्र भवरलाल जाति बंजारा उम्र 29 साल निवासी नरसिंह पूरा होना बताया तथा व्यक्ति के पास मिले कटटे को चैक किया तो कटटे में ढोला मारू देशी सादा शराब 54 पव्वे मिलें। शक्स के पास शराब के सम्बधं में लाईसेंस/अनुज्ञा पत्र नही होने पर जुर्म धारा 19/54 राज० आब० अधि० 1950 मे गिरफतार किया जाकर अवैध शराब जप्त कर मामला दर्ज किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट चिड़ावा जिला झुंझुनूं से जारी स्थाई वारंट सरकार बनाम पवन कुमार वगै० मु0न0 203/12 धारा 341,323,34 भादस मारपीट के मामले मे वांछित स्थाई वारंटी प्रवीण कुमार पुत्र नेमीचंद जाति जाट उम्र 30 साल निवासी बृजलालपुरा काफी समय से फरार चल रहा था। चिड़ावा थाने के अमित सिहाग को सूचना मिली कि वारंटी प्रवीण कुमार जो आज गुजरात भागने की फिराक मे है जिसको टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये बस स्टेण्ड चिड़ावा से गिरफतार किया गया। उक्त स्थाई वारंटी के पूर्व मे मारपीट, हत्या का प्रयास, लूट के एक दर्जन प्रकरण अलग अलग थानो मे दर्ज है।

इस दौरान गठित टीम में विनोद सामरिया थानाधिकारी चिडावा, विक्रम सिंह, ताराचंद, सुनिल कुमार एचसी, अमित सिहाग, विजयपाल, महेन्द्र कुमार आसूचना अधिकारी, प्रकाश, बाबूलाल, सुनिल कुमार पुलिस थाना चिड़ावा शामिल रहे। स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में विशेष योगदान अमित सिहाग व आसूचना अधिकारी महेंद्र यादव का रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62