[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से युवक को धमकी:वॉट्सऐप पर दी धमकी, एक करोड़ की फिरौती मांगी, खुद को वीरेंद्र चारण बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से युवक को धमकी:वॉट्सऐप पर दी धमकी, एक करोड़ की फिरौती मांगी, खुद को वीरेंद्र चारण बताया

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से युवक को धमकी:वॉट्सऐप पर दी धमकी, एक करोड़ की फिरौती मांगी, खुद को वीरेंद्र चारण बताया

झुंझुनूं : झुंझुनूं के एक युवक को वॉट्सऐप पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पैसे नहीं देने जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला झुंझुनूं शहर का है।

कोतवाली एसएचओ पवन चौबे ने बताया-शहर के वार्ड 46 निवासी प्रवीण स्वामी ने थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि 29 अक्टूबर को उसके वॉट्सऐप पर दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर (575)4051207 नंबर से वॉयस कॉल आया। वॉट्सऐप कॉल की सेटिंग न होने पर दूसरे नंबर दिए। जिस पर वॉट्सऐप वॉयस कॉल आई और खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए अपना नाम वीरेंद्र चारण बताया।

सामान्य बात करते हुए खुद के ग्रुप की मदद करने की बात कही। पीड़ित प्रवीण ने कहा कि अभी व्यस्त हूं, बाद में बात करूंगा। फिर इसी दिन शाम को 7 बजकर 40 मिनट पर ऑडियो मैसेज आया। धमकी भरे लहजे में बात की। फिर मैंने फोन काट दिया। इसके बाद 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के करीब कॉल आया और 50 लाख रुपए की मांग की। पैसे देने से मना कर दिया तो फोन काट दिया।

इसके बाद शाम को 5 बजकर 38 मिनट पर ऑडियो मैसेज आया और धमकी दी, कहा की मुझे सब पता है, मैंने जानकारी कर ली है तुम गौ सेवक नहीं हो बल्कि प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते हो। चार दिन का समय दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 31 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 31 मिनट पर फिर से उन्हीं नम्बरों से वॉट्सऐप मैसेज कॉल व वॉयस कॉल आया और 5 दिन का समय देते हुए 1 करोड़ रुपए की मांग की। मांग पूरी नही करने मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62