सहजूसर में मृतक के आश्रित को सौंपा दो लाख रुपए का चेक
सहजूसर में मृतक के आश्रित को सौंपा दो लाख रुपए का चेक
चूरू : गांव सहजूसर स्थित एसबीआई परिसर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक आश्रित को सहायक महाप्रबंधक मूलचंद मीणा ने 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। शाखा प्रबंधक दिनेश तंवर ने बताया कि योजना में खाता धारक आबिद खान की सामान्य मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सबीना बानो को चेक दिया गया।
सहायक महाप्रबंधक मीणा ने बताया कि पीएम सड़क सुरक्षा बीमा योजना में प्रत्येक खाताधारक को 20 रुपए वार्षिक व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 434 रुपए वार्षिक जमा कराने पर बीमा का लाभ मिलता है। इस दौरान राजकुमार इंदौरिया, राजेश धूत, पंकज वर्मा, सुनील बुरड़क, नरपत सिंह राठौड़, शीशराम गोदारा, शिशुपाल सिंह गोदारा, शेर खान आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033342

