[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा सुजानगढ़, बाजारों में लगी भीड़:मुख्य बाजारों में वाहनों की नो एंट्री, महालक्ष्मी योग में मनेगी दिवाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा सुजानगढ़, बाजारों में लगी भीड़:मुख्य बाजारों में वाहनों की नो एंट्री, महालक्ष्मी योग में मनेगी दिवाली

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा सुजानगढ़, बाजारों में लगी भीड़:मुख्य बाजारों में वाहनों की नो एंट्री, महालक्ष्मी योग में मनेगी दिवाली

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पिछले एक हफ्ते से बाजार सजे हुए हैं। लोगों ने जमकर खरीदारी की। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। लोगों ने अपने आंगन को रंग-बिरंगी रंगोली से भी सजाया है।

सुजानगढ़ के बाजारों को जोरदार तरीके से रोशन किया गया है। शहर का घंटाघर बहुत आकर्षक नजर आ रहा है। मुख्य बाजारों में किसी तरह के वाहन की एंट्री नहीं है। प्रशासन ने सफाई और सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं।

खरीदारी के लिए बाजारों में जमकर भीड़ लगी है।
खरीदारी के लिए बाजारों में जमकर भीड़ लगी है।

वहीं बच्चों में दीपावली को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। फुलझड़ी और आतिशबाजी की जमकर खरीदारी की जा रही है। प्रशासन ने इस बार शहर में कुछ जगह सिर्फ वैध लाइसेंसधारी विक्रेताओं को पटाखों की बिक्री के लिए अनुमति दी है।

शहर के घंटाघर को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
शहर के घंटाघर को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

आपात स्थिति में इन नंबर्स पर करें कॉल

  • पुलिस कंट्रोल रूम- 01568-220066, 9530419173
  • प्रशासन कंट्रोल रूम – 01568-220094
  • फायर ब्रिगेड हेल्प नंबर-101
  • एम्बुलेंस सहायता- 108
  • बिजली विभाग– 01568-220018, 220030

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad