जोधपुर में महिला के 4-टुकड़े कर शव जमीन में गाड़ा:जेसीबी से 10 फीट गड्ढा खोदकर बाहर निकाला, 3 दिन से घर से गायब थी
जोधपुर में महिला के 4-टुकड़े कर शव जमीन में गाड़ा:जेसीबी से 10 फीट गड्ढा खोदकर बाहर निकाला, 3 दिन से घर से गायब थी
जोधपुर : जोधपुर में 50 साल की महिला के चार टुकड़े कर मर्डर कर दिया। इसके बाद उसका शव जमीन में गाड़ दिया गया। महिला का शव 10 फीट गहरे गड्ढे में मिला। वह तीन दिन से गायब थी। घटना जोधपुर के बोरानाड़ा थाना क्षेत्र के गंगाणा गांव की है। बुधवार रात पुलिस व FSL की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को बाहर निकाला।
सरदारपुरा एसएचओ दिलीप सिंह ने बताया- अनिता चौधरी (50) के शरीर के 4 टुकड़े किए गए हैं। सिर, दोनों हाथ और धड़ को अलग कर दिया। अनिता तीन दिन पहले घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। अनिता की गुमशुदगी मंगलवार को दर्ज की गई थी।

इस बीच पुलिस को गंगाणा गांव में महिला का शव दबे होने की जानकारी मिली। बुधवार रात एडिशनल डीसीपी निशांत भारद्वाज पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
यहां जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदा गया तो उसमें अनिता का शव निकला। अनिता ब्यूटी पार्लर चलाती थी।बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033342

