[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में जमीन को लेकर भाइयों में विवाद:धमकाने के लिए पिस्टल निकालकर लहराई, महिलाओं ने किया बीच-बचाव, जांच में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में जमीन को लेकर भाइयों में विवाद:धमकाने के लिए पिस्टल निकालकर लहराई, महिलाओं ने किया बीच-बचाव, जांच में जुटी पुलिस

झुंझुनूं में जमीन को लेकर भाइयों में विवाद:धमकाने के लिए पिस्टल निकालकर लहराई, महिलाओं ने किया बीच-बचाव, जांच में जुटी पुलिस

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के सौंथली गांव में जमीन को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने जेब से पिस्टल निकालकर हवा में लहरा दी। घटना शनिवार दोपहर की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में एक व्यक्ति जेब से पिस्टल निकालकर दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का प्रयास करता दिख रहा है। इसी बीच एक महिला आ जाती है, युवक की पिस्टल पकड़कर बीच बचाव करती है। युवक फायरिंग करने का प्रयास करता है, लेकिन महिलाएं उसे रोक लेती है।

थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया- सौंथली निवासी प्रहलाद, इंद्र देव, रामदेव और दुर्गाराम में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। चारों भाई है। प्रहलाद- इन्द्र एक तरफ तो दूसरी और रामदेव और दुर्गाराम रहते है। शुक्रवार शाम को तारबंदी को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंचे। प्रहलाद के बेटे जुगल किशोर ने पिस्टल को हवा में लहराया था, हालांकि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने बताया कि जुगल किशोर पूर्व सैनिक है और सीकर में रहता है।

वहीं इस मामले में एक पक्ष का कहना है कि वह अपने हिस्से की जमीन पर तारबंदी कर रहे थे। इस दौरान इन्द्रदेव के परिवार के लोग आ गए। पत्थर फेंकने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। समझाइश के बाद चली गई। पुलिस के जाने के बाद प्रहलाद का बेटा जुगल किशोर आया। उसके बाद हाथ में पिस्टल थी। इस दौरान एक जोरदार धमाका भी हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin