[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पांच दिन में तीन बार टूटा सीवरेज का चैंबर:चार दिन पहले हादसे में तीन लोगों की हुई थी मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

पांच दिन में तीन बार टूटा सीवरेज का चैंबर:चार दिन पहले हादसे में तीन लोगों की हुई थी मौत

पांच दिन में तीन बार टूटा सीवरेज का चैंबर:चार दिन पहले हादसे में तीन लोगों की हुई थी मौत

फतेहपुर : फतेहपुर में चार दिन पहले सीवरेज चेंबर में काम करते समय तीन लोगों की मौत के बाद भी जिम्मेदार प्रशासन की आंखें नहीं खुली हैं। कस्बे के श्री एसके देवड़ा स्कूल के सामने चूरू रोड पर मुख्य सड़क पर स्थित खुला सीवरेज चेंबर दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है। इस चेंबर के कारण दुर्घटनाओं की आशंका हर समय बनी रहती है। कई बाइक सवार, ऑटो चालक और कार चालक इससे गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके अलावा, मुख्य रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के टायर भी चेंबर में धंस रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी नुकसान हो रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को शायद इस खुले चेंबर की स्थिति नजर नहीं आ रही है। ढक्कन टूटने के बाद, स्थानीय लोग इसके चारों ओर पत्थर लगाकर सुरक्षा का प्रयास करते हैं ताकि कोई हादसा न हो।

50 मीटर में तीन स्कूल

खुले चेंबर के चारों ओर 50 मीटर के दायरे में तीन स्कूल स्थित हैं, जिनमें लगभग 1500 बच्चे अध्ययनरत हैं। ऐसे में इस खुले चेंबर के कारण बच्चों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है।

एक महीने में 8 बार बदल चुके हैं ढक्कन

वार्डवासी सतीश कुमार ने बताया कि सीवरेज का पूरा चेंबर खराब है, लेकिन संबंधित विभाग हर बार सिर्फ ढक्कन लगाकर चले जाते हैं। ढक्कन लगाने के पांच दिन बाद ही वह फिर से टूट जाता है। पिछले एक महीने में यह ढक्कन 8 बार टूट चुका है, और पिछले आठ दिनों में यहां तीन बार नया ढक्कन भी लगाया गया है।

QuoteImageशहर भाजपा अध्यक्ष रामावतार रूथला ने बताया- चार दिन पहले ही शहर में हुए बड़े हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसके बावजूद, मुख्य सड़क पर खुला सीवरेज चेंबर बिना किसी सुरक्षा के पड़ा है। रात के समय जब राहगीर इस सड़क से गुजरते हैं, तो चेंबर दिखाई नहीं देता, जिसके कारण वाहन के टायर धंस जाते हैं। इस वजह से गाड़ी चालक को भी नुकसान उठाना पड़ता है और एक बड़ा हादसा होने का खतरा हर समय बना रहता है। इस मामले में संबंधित विभाग को बार-बार अवगत कराया गया है, लेकिन विभाग गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है।QuoteImage

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin