[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राहुल गांधी को देख रोने लगा नाई, बोला- राम आए…दिवाली मन गई, Video वायरल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राहुल गांधी को देख रोने लगा नाई, बोला- राम आए…दिवाली मन गई, Video वायरल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो उन्होंने स्वयं अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में वे एक नाई से बात करते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली : राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक वीडियो एक्स पर शेयर किया। जिसमें वे दिल्ली केे सैलून पर पहुंचे। वे यहां पर शेविंग करवाते हैं। वीडियो के साथ ही राहुल गांधी ने उसके कैप्शन में लिखा कि कुछ नहीं बचता है। आज के भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति की कहानी बयां करते हैं।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने सैलून संचालक का नाम भी बताया है। उन्होंने लिखा कि यह सैलून अजीत चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वे दिव्यांग होने के बावजूद कैसे दिनभर काम करते हैं। ताकि कुछ पैसे बचा सकें। अजीत ने कहा कि राहुल से अपनी कहानी बताने के बाद उन्हें खुशी और संतुष्टि हुई।

https://x.com/RahulGandhi/status/1849799157713604831

कांग्रेस के राज में सुकून था

वीडियो में देखा जा सकता है कि अजीत राहुल से कह रहे हैं कि पहले सोचा था भविष्य आगे अच्छा होगा, लेकिन यहीं के यहीं रह गए। हम दिव्यांग हैं। जिदंगी ऐसे ही कट रही है। आपके राज में बहुत खुश थे। कांग्रेस के राज में सुकून था। गरीबों को सहारा देने वाला कोई तो है। मुझे तो उनसे मिलकर बहुत सुकून मिला। वहीं राहुल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि कुम्हार से लेकर बढ़ई, नाई से लेकर मोची, बढ़ती महंगाई ने हाथ से काम करने वालों से अपनी दुकान, अपना मकान और स्वाभिमान तक के अरमान छीन लिए हैं।

घरों में वापस आएं बचत

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि आज की जरूरत नए उपायों पर काम करने की है। ताकि आम लोगों की आमदनी बढ़स के और घरों में बचत वापस आएं। एक ऐसा समाज जहां हुनर को हक मिले और मेहनत का हर कदम आपको तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet