[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में दो गुटों में खूनी संघर्ष:फायरिंग में एक युवक के पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में दो गुटों में खूनी संघर्ष:फायरिंग में एक युवक के पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

नीमकाथाना में दो गुटों में खूनी संघर्ष:फायरिंग में एक युवक के पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटड़ा-पुरानाबास बायपास के पास दो गुटों के बीच आपसी खूनी संघर्ष हो गया। एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवक पर फायरिंग कर दी। देर रात को खेत की रखवाली करते समय करीब 8-10 बदमाशों ने दो युवकों पर फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर की जांघ पर गोली लगी।

कोतवाली थानाधिकारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि घटना की सूचना पर मय जाब्ते मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। जानकारी के अनुसार यह खूनी संघर्ष दो गुटों के बीच आपसी रंजिश के चलते हुआ। घटना में सतीश लोचिब की जांघ में गोली लगी है, जबकि विजय उर्फ डब्बू मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सतीश को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे गुट का मनोज ढोल्डा भी घायल अवस्था में थाने पहुंचा, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।

घायल सतीश ने बताया कि मनोज के साथ करीब 4 बाइकों पर 7-8 युवक थे। वह अपने दोस्त विजय के साथ खेत में रखवाली कर रहा था, तभी बाइक पर आए 7-8 युवकों ने विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए आए सतीश को गोली मार दी गई, जबकि विजय के सिर में चोटें आईं। शोर सुनकर सतीश के दोस्तों ने मनोज को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद सतीश और विजय को जयपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट लेकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों पक्षों के बयान के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

कोतवाली सीआई हरिनारायण मीणा ने बताया कि सभी युवक एक साथ बैठते थे, और दो दिन पहले उनकी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। शुक्रवार देर रात करीब 11:40 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सतीश की जांघ में गोली लगी थी, जिसे चिकित्सकों ने निकाल दिया है। पूरी रात पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही और नाकाबंदी करवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet