[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई:श्रमिकों ने किया दत्तोपंत ठेगड़ी को याद, 15 दिन तक होंगे सामाजिक समरसता के आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई:श्रमिकों ने किया दत्तोपंत ठेगड़ी को याद, 15 दिन तक होंगे सामाजिक समरसता के आयोजन

भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई:श्रमिकों ने किया दत्तोपंत ठेगड़ी को याद, 15 दिन तक होंगे सामाजिक समरसता के आयोजन

नीमकाथाना : भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी की पुण्यतिथि पर भारतीय मजदूर संघ नीमकाथाना की ओर से सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ नीमकाथाना के जिला अध्यक्ष नरेंद्र काजला ने की। मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि भामस के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा और आरएसएस के जिला सर संघचालक कमलेश कुमार थे।

हरिमोहन शर्मा ने बताया कि सामाजिक समरसता विचार का विषय नहीं है आचरण का विषय है और उन्होंने समाज की तुलना मानव शरीर से की, जिसमें यदि कोई भी शरीर का अंग काम ना करे, तो संपूर्ण शरीर को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वैसे ही अपने समाज में भी एक होकर काम करने से ही समाज का और देश का विकास संभव है। आगामी 15 दिन में सामाजिक समरसता पर कम से कम 50 संगोष्ठी रखने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में सुभाष, गोपाल मीणा, कमलेश मीणा, चंदगी राम, सीताराम यादव, मुकेश गुर्जर, दामोदर जांगिड़, प्रभाती लाल, सुरेंद्र राजपूत, अरविंद वर्मा, नरेश यादव, मानसिंह, सीताराम, निखिल वर्मा, विनोद, कमलेश और संजय सहित जिले से भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet