[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के होटल में एक व्यक्ति की मौत:दोस्तों ने अधिक शराब के सेवन से मौत होना बताया, पुलिस ने हिरासत में लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के होटल में एक व्यक्ति की मौत:दोस्तों ने अधिक शराब के सेवन से मौत होना बताया, पुलिस ने हिरासत में लिया

चिड़ावा के होटल में एक व्यक्ति की मौत:दोस्तों ने अधिक शराब के सेवन से मौत होना बताया, पुलिस ने हिरासत में लिया

चिड़ावा : चिड़ावा के पास ओजटू बाइपास स्थित एक होटल पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शहर के उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में लाया गया है।

जानकारी के अनुसार मदन लाल (50) पुत्र प्रभु दयाल गांव कुरूबडा ( नीम का थाना) शनिवार को घर से निकले थे। वे दो दोस्तों सुभाष और महेश के साथ सिरोही जाने की कहकर निकले थे। सभी मोटापा घटाने वाली किसी मार्केटिंग कंपनी में काम करते थे। परिजनों को आज सुभाष ने फोन पर सूचना दी कि मदन लाल की रात को ज्यादा शराब पीने से मौत हो गई।

इसके बाद परिजनों ने तुरंत चिड़ावा थाने में सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीआई विनोद सामरिया जाप्ते के साथ होटल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के मॉर्च्युरी पहुंचाया गया।

वहीं सुभाष और महेश को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। दोनों से पुलिस सख्त पूछताछ कर रही है। सीआई विनोद सामरिया ने कहा कि फिलहाल पुलिस पूछताछ के माध्यम से जानकारी जुटा रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मौत को लेकर कुछ बताया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet