[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाहरसरा में एक दिवसीय किसान गोष्ठी:बीज उपचार के बारे में दी जानकारी, 10 किसानों को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

नाहरसरा में एक दिवसीय किसान गोष्ठी:बीज उपचार के बारे में दी जानकारी, 10 किसानों को किया सम्मानित

नाहरसरा में एक दिवसीय किसान गोष्ठी:बीज उपचार के बारे में दी जानकारी, 10 किसानों को किया सम्मानित

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में इफको के द्वारा जैव उर्वरक बीज उपचार अभियान के तहत गांव नाहरसरा में एक दिवसीय गांव की चौपाल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। गुरुवार शाम पांच को इफको के उप महाप्रबंधक सोहनलाल सारण ने रबी सीजन की हर फसल के बीज को जैव उर्वरक और नैनो डीएपी से बीज उपचार की बारीकी से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में रबी सीजन में सरसों, गेंहू, जो, मैथी, चना की फसलों के बीज के अच्छे उगाव के लिए किसानों को जागरूक करने का अभियान चल रहा है। इस एक दिवसीय गोष्ठी के दौरान 10 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार इफको एमसी सिनियर एमडीए विनोद खेरवा ने रबी सीजन की फसलों में आने वाली बीमारियों से बचने के उपचारों से अवगत करवाया। एसएफए इफको मुकेश कुमार ने सागरिका का उपयोग किसानों के साथ साझा किया। इस मौके पर रामलाल कड़वासरा,कन्हैयाल,भंवरलाल,सुरजाराम,गणेशाराम आदि किसान मौजूद रहे।

Related Articles