झुंझुनूं : विवेकानंद संदेश यात्रा का बंधे बालाजी के पास किया भव्य स्वागत
विवेकानंद संदेश यात्रा का बंधे बालाजी के पास किया भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित देशभर में भ्रमण कर रही विवेकानंद संदेश यात्रा का शुक्रवार को झुंझुनू आगमन पर शहर वासियों द्वारा स्थानीय चूरू रोड स्थित बंधे बालाजी मंदिर के समक्ष पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी कमल कांत शर्मा की अगुवाई में शहर के गणमान्य लोगों द्वारा विवेकानंद संदेश रथ यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर कमल कांत शर्मा ने कहा कि विवेकानंद राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पित ऐसे संत थे जिन्होंने विश्व में भारत देश का गौरव बढ़ाया, उनकी यात्रा का स्वागत कर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस मौके पर महेश जीनगर, बुधराम सैनी, उमाशंकर महमियां, शौकत अली चौहान, संपत सिंह तवर, रवि लांबा, विजेंद्र हटवाल, ललित जोशी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, ताराचंद सैनी, सुधीर चाहर, विनोद चांवरिया,नंदलाल सैनी, मुकेश सैनी, रविंद्र चौहान सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।