[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर के रविंद्र गर्वा बने भीम आर्मी झुंझुनूं के जिला सचिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर के रविंद्र गर्वा बने भीम आर्मी झुंझुनूं के जिला सचिव

गर्वा ने शोषितों की मदद कर भीम आर्मी को मजबूत करने की बात कही

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : सामाजिक न्याय ओर समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास आल्हा की अनुशंसा पर भीम आर्मी प्रमुख सांसद चन्द्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतनसिंह, प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल, प्रदेश संयोजक जितेंद्र हटवाल की अनुमति से झुंझुनूं से भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला सचिव के रूप में इस्लामपुर निवासी रविंद्र गर्वा (सेठी) को झुंझुनूं जिला सचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिला सचिव रविंद्र गर्वा ने बताया कि उन्हें संगठन के द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और जिले में भीम आर्मी को मजबूत बनाकर हमेशा शोषितों व पीड़ितों की आवाज को बुलंद करेंगे। गर्वा ने कहा कि मैं हमेशा बहुजन समाज की सेवा में तत्पर रहूंगा और संविधान के दायरे में रहकर शोषित समाज की आवाज उठाई जाएगी। गर्वा के जिला सचिव बनने पर ग्रामीणों की ओर से उन्हें बधाई दी गई। बधाई देने वालों में दिनेश बरवड़, मुनिंद्र गर्वा, जयप्रकाश, शंकरलाल माखर, आनंद आलडिया, राहुल भूरिया, रविंद्र निर्मल व अरविन्द गर्वा सहित कई युवा शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet