[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय पोषण माह के जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला कलक्टर ने बच्चे को करवाई अन्नप्राशन की रस्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय पोषण माह के जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला कलक्टर ने बच्चे को करवाई अन्नप्राशन की रस्म

शिक्षा तो गहना है जिसे कोई नहीं चुरा सकता : जिला प्रमुख

झुंझुनूं  : महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अंतर्गत कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर रामावतार मीणा, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, डीएलएसए सचिव प्रियंका पिलानिया, बीआरकेजीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक सज्जन सिहाग, प्रेरणा कालेर, प्रियंका लाम्बा, आईसीडीएस के विजेंद्र सिंह राठौड़ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने विभाग के कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि कि झुंझुनूं जिला पोषण ,शिक्षा, महिला बाल विकास के अन्य कार्य मे हमेशा राजस्थान में अव्वल रहा है उन्होंने समाज में फैली महिलाओं के प्रति कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। जिला कलक्टर ने सभी क्षेत्रों में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रियंका पिलानियानी ने महिलाओं को समानता के अधिकारों के बारे में जागरूक किया। जिला प्रमुख हर्षिनी जी कुल्हारी ने बालिकाओं की शिक्षा खेलकूद व स्वच्छता के साथ साथ जीवन के सभी मूल्यों को पहचानते हुए संस्कारवान बने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रमुख ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वो गहना है जिसे कोई नहीं चुरा सकता। उन्होंने बालिकाओं को पढ़ने व शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय महला ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए विभागीय योजनाओं एवं उपब्धियाेंं की जानकारी दी।

इस दौरान आरती कस्वा, यस्वी, पारूल, श्रैया, निलाक्षी के जन्म दिनवस पर द्वारा केक काटा गया। वहीं बेटी जन्मोत्सव के तहत अंजु कुमारी, पूनम, संजु, मंजू, मोनिका एवं छाया को तिलक लगाकर बेबी किट प्रदान किए गए। सर्वाधिक बालिका नामांकन वाले राजकीय विद्यालयों के रूप में जे.के. मोदी राबाउमावि झुंझुनूं, पीएमश्री रमा देवी मोरारका राबाउमावि मुकुन्दगढ़, पीएमश्री राजकला राबाउमावि चिड़ावा, पीएमश्री चमेली देवी राबाउमावि बुहाना, तेजा देवी राबाउमावि नवलगढ़ को धन राशि का चैक देकर सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता रही नाजिया बानो, निशा, रूबिना, तनुष्का, मासूम को पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम साथिनों के रूप में सुनिता, बबीता, संजु, सुशीला, कृष्णा, सुनिता, अंजु, रेखा, सुनिता, गोपी, सरोज का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभाग के एएओ गोविन्द सिंह, जेटीए सुभाष चन्द्र सैनी एवं स्त्री शक्ति महिला संस्थान झुंझुनूं का सम्मान किया गया। इस दौरान पूजा, रेखा, शर्मिला, सरिता, उषा, विद्या, सुनीता, रतन, ममता, मनोज स्वामी, गोविन्द्र सिंह सहित विभाग में कार्यरत साथिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन उषा कुल्हरी ने किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक विजेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet