[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान : साल जाते-जाते एक और ‘कलंक’, गहलोत सरकार में पेपर आउट ने बनाया ‘अनूठा रिकॉर्ड’!


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान : साल जाते-जाते एक और ‘कलंक’, गहलोत सरकार में पेपर आउट ने बनाया ‘अनूठा रिकॉर्ड’!

राजस्थान में पेपर लीक का 'अनूठा रिकॉर्ड'! - सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक का सिलसिला जारी - साल जाते-जाते फिर हुआ पेपर लीक - कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं को करना पड़ा है लीक - गहलोत सरकार की फिर किरकिरी, विरोधी फिर हमलावर

राजस्थान : नए साल 2023 में दाखिल होने को अब बस एक सप्ताह शेष रह गया है, इस बीच वर्ष 2022 के जाते-जाते राजस्थान में सरकारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के कलंक में एक दाग और लग गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा ग्रुप सी की पहली पारी में होने वाला सामान्य ज्ञान परीक्षा पेपर शनिवार को लीक मानकर स्थगित कर दिया गया।

सरकार की ओर से तमाम तरह के सख्ती के दावे और कड़े क़ानून के प्रावधानों के बाद भी पेपर आउट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पेपर आउट के ताज़ा घटनाक्रम से पहले भी कई सरकारी भर्ती परीक्षाएं पेपर आउट होने के कारण रद्द कर देनी पड़ी है। इन सिलसिलेवार घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की गहलोत सरकार की किरकिरी भी होती रही है। वहीं भाजपा समेत सभी विरोधी दल सरकार को सड़क से लेकर विशानसभा सदन तक में चौतरफा घेरते रहे हैं।

पेपर आउट का ‘अनूठा रिकॉर्ड’!

राजस्थान की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में सिलसिलेवार हो रहे पेपर आउट के मामलों ने इस पैमाने का अनूठा रिकॉर्ड बना लिया है। संभवतः राजस्थान ही ऐसा एकमात्र राज्य है जहां पूरे देश में हो रही सरकारी भर्ती परीक्षाओं के दौरान सबसे ज़्यादा पेपर लीक प्रकरण सामने आये हैं।

वर्ष 2018 के बाद अब तक रद्द परीक्षाएं –

– वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षा हाल ही में 12 नवंबर को अनियमितताओं के कारण रद्द हुई थी। बोर्ड की यह अभी तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा थी, लेकिन निरस्त हो गई। इसे बाद में फिर से करावा गया था।

– जेईएन भर्ती 2022 : बिजली विभाग के जेईएन भर्ती में जयपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से ऑनलाइन पेपर लीक होने की बात से हड़कंप मचा रहा। इसके पीछे तकनीकि समस्या बताई गई। एक सेंटर का पेपर दोबारा करवाने की बात पर मामला शांत हुआ।

– पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 में भी पेपर लीक हुआ। 14 मई की दूसरी पारी के प्रश्न पत्र को खुद पुलिस ने रद्द किया।

– शिक्षक भर्ती परीक्षा 2021: प्रदेश में बेरोज़गार शिक्षकों की ना सिर्फ राजस्थान में बल्कि देश में सबसे बड़ी परीक्षा रही थी ‘रीट’। खुद मुख्यमंत्री को रीट द्वितीय लेवल का प्रश्न पत्र आउट होने की घोषणा करनी पड़ी थी। मामले की जांच में जुटी एसओजी ने बाद में हालाँकि कई गिरफ्तारियां भी की।

– जेईएन सिविल डिग्रीधारी भर्ती 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेईएन सिविल डिग्रीधारी के 533 पदों के लिए 6 दिसम्बर 2020 को भर्ती परीक्षा हुई थी। इस बीच बोर्ड अध्यक्ष बीएल जाटावत को पद से हाथ तक धोना पड़ गया था।

– कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2018: 15 हजार पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के चलते 17 मार्च को रद्द करनी पड़ी थी।

– लाइब्रेरियन थर्ड भर्ती परीक्षा 2018: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 29 दिसम्बर 2019 को हुई लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा भी पेपर लीक होने पर रद्द की गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker