मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बाड़मेर : मुस्लिम समाज की ओर से सोमवार को जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पैगंबर मोहम्मद की शान में गुस्ताखी करने वाले यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की। मौलाना सिकंदर ने बताया कि ज्ञापन में गाजियाबाद उत्तरप्रदेश के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डासना मंदिर के महंत स्वामी यति नरसिंहानंद ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिससे मुस्लिम समाज में रोष है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा जा रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मौलाना अली शेर, नवाब खान, इसलमुदीन, हासिम खान, हयात कादरी, अला बक्स, सोहबत अली, फतेह खान, मुस्ताक, हुसेन, रफीक, कमालुदीन, जमालदीन आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035371


