[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पशुपालन डेयरी व गोपालन एवं देवस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के झुंझुनूं पधारने पर स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पशुपालन डेयरी व गोपालन एवं देवस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के झुंझुनूं पधारने पर स्वागत

पशुपालन डेयरी व गोपालन एवं देवस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के झुंझुनूं पधारने पर स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : कुम्हार समाज द्वारा पशुपालन डेयरी व गोपालन एवं देवस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के झुंझुनूं पधारने पर मोरवाल मंगल भवन में कुम्हार समाज संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ख्यालीराम अणगासरिया ने की। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत थे। मंच का संचालन राजकुमार मोरवाल ने किया और आभार प्रकट योगेंद्र कुण्डलवाल ने किया।

संवाद में जोराराम कुमावत ने समाज की चेतना के लिए सबको आगे बढ़कर कार्य करने को कहा और समाज के बिना न कोई नेता बन सकता है न कोई मंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि एक बेटी चार घर को शिक्षित करती है और उन्होंने आपसी मदभेद को दूर करके एकजूट होने का आह्वान किया। इससे पहले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत ने समाज को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि कुम्हार समाज बीजेपी को हमेशा वोट करते आया है और इस उपचुनाव में भी कुम्हार समाज पूरे जोश और पूरे समर्थन के साथ में भाजपा को वोट करेगा। कार्यक्रम के संयोजक अशोक प्रजापति ने कुम्हार समाज द्वारा भाजपा को वोट देने के बावजूद समाज की टिकट देने में उपेक्षा करने पर पीड़ा जताई और इसी क्रम में अशोक प्रजापति और सुशील प्रजापति ने भाजपा सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाज के लोगों को जोड़ा और द्वारा जोराराम कुमावत के द्वारा सदस्य बनाए गए।

समाज के प्रमुख लोगों ने कैबिनेट मंत्री द्वारा जोराराम कुमावत का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया जिसमें डॉ अशोक कुमावत, डॉ. संजय कुमावत, डॉ. सहीराम, रामसिंह, जगदीश, पिंटू गुरी, चौथमल कुमावत, गोविंद कुंडलवाल, सुरेंद्र कुमावत, फूलचंद, देवीदत्त, रामानंद पाठक, पूर्व पार्षद मनोहर सिरस्वा,श्रीराम गुरी, मनोज कुमावत, मूलचंद कुमावत, रतन मोरवाल, राकेश कुमावत, प्रेम सिरस्वा, रामोतार कुमावत, बलबीर लुहानीवाल, संतोष कुमावत, पूर्व सरपंच विनोद प्रजापति, अनिल बिंवाल,़ अशोक सैनी, गोविंद बागोरिया, महेंद्र बारावाल, पार्षद संजय पारीक, विनोद जांगिड, प्रमोद बुुडानिया, रवि गुप्ता, रोहन सैनी आदि लोगों ने समाज की तरफ से कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22