[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा किसान मोर्चा सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा किसान मोर्चा सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित

भाजपा किसान मोर्चा सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : भाजपा किसान मोर्चा जिला झुंझुनूं की सदस्यता अभियान की विधान सभा खेतड़ी की बैठक गोगाजी मन्दिर मेहाड़ा में संपन्न हुई बैठक के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम झुंझुनूं के जिला प्रभारी रघुवीर सिंह तंवर भूदोली थे। अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने की विशिष्ठ अतिथि सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक गजानंद कुमावत मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जिला मंत्री जोगेंद्र मान एवम स्योलाल सिंह सरपंच बसई थे गजानंद कुमावत ने सदस्यता अभियान की पूरी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा अधिक से अधिक सदस्य बनाने वाले को सम्मानित करने की बात कही जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने किसान मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों को कम से कम दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य किसान मोर्चा जिला झुंझुनूं को दिया तथा टारगेट पूरा करने का आह्वान किया सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर राजस्थान लेवल पर सम्मानित करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह तंवर ने भरोसा दिलाया उन्होंने कहा की किसान मोर्चा जिला झुंझुनूं को सभी मोर्चो से ज्यादा सदस्य बनाने चाहिए बैठक का संचालन एडवोकेट राकेश मान ने किया धन्यवाद ज्ञापन रतन सिंह तंवर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा झुंझुनूं ने दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22