[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार कैंपर ब्रेकर पर बेकाबू होकर स्कूटी से टकराई:गंभीर घायल जयपुर रेफर; पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेज रफ्तार कैंपर ब्रेकर पर बेकाबू होकर स्कूटी से टकराई:गंभीर घायल जयपुर रेफर; पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी

तेज रफ्तार कैंपर ब्रेकर पर बेकाबू होकर स्कूटी से टकराई:गंभीर घायल जयपुर रेफर; पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। घटना झुंझुनू शहर के तीन नंबर रोड़ स्थित सोमरा होंडा शोरूम के नजदीक की है। हादसा रविवार देर रात सवा 11 बजे के करीब हुआ।

सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार से आ रही कैंपर गाड़ी आगे चल रही एम्बुलेंस को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो जाता है।

इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। झुंझुनूं की किसान कॉलोनी निवासी ब्रजला देवी ने कैंपर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है।

जिसमें बताया कि उसका बेटा जलदीप किसी काम से पंचदेव मंदिर जा रहा था। बीच रास्ते में सोमरा होंडा शोरूम के पास सामने से आ रही सफेद रंग की कैंपर गाड़ी के चालक ने गलत साइड से ओवरटेक करते हुए लापरवाही पूर्वक उसके बेटे की स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद राहगीरों ने जलदीप को घायल अवस्था में बीडीके अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल बेटे का जयपुर में इलाज जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet