[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर सीकर दौरे पर:खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी के दर्शन करेंगे, स्कूल में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर सीकर दौरे पर:खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी के दर्शन करेंगे, स्कूल में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर सीकर दौरे पर:खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी के दर्शन करेंगे, स्कूल में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

सीकर : सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर आज सीकर के एक प्राइवेट स्कूल में पहुंचे। जहां भाजपा के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश माथुर का स्वागत किया।

राज्यपाल स्कूल में 11 बजे पहुंचे। वे यहां करीब आधे घण्टे तक रुके। इससे पहले पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर से उन्हें सलामी दी। इसके बाद राज्यपाल ओम माथुर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका राजस्थानी साफा ओढाकर व पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

ओम माथुर स्कूल से ब्रेकफास्ट करने के बाद 11:30 सालासर के लिए रवाना हुए। राज्यपाल सालासर में बालाजी के दर्शन कर शाम 4 बजे खाटूश्यामजी पहुंचेंगे। इसके बाद वे खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद जयपुर के लिए रवाना होंगे। प्राइवेट स्कूल में डायरेक्टर बलवंत सिंह चिराणा, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी, जिला अध्यक्ष कमल शिखवाल, हरिराम रणवा सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker