[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशोर-किशोरी मेले का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोर-किशोरी मेले का हुआ आयोजन

विद्यार्थियों के अंदर छिपी है प्रतिभाएं, उन्हें खोजना जरूरी - सुशीला शर्मा

झुंझुनूं : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झेरली की प्रिंसिपल और पीईईओ सुशीला शर्मा ने कहा है कि विद्यार्थियों के अंदर काफी प्रतिभाएं छिपी हुई है। जिन्हें खोजना जरूरी है। सुशीला शर्मा झेरली स्कूल में पीईईओ क्षेत्र की स्कूलों का आयोजित किशोर—किशोरी मेले के दरमियान विचार रख रही थी। उन्होंने कहा कि मेले में जो नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी खुद की सोच से प्रदर्शनियां लगाई है। उससे साबित होता है कि बाल मन में भी बड़ी सोच है। जिसे बाहर प्रदर्शित करना जरूरी है। इसके बाद इन्हें प्रोत्साहन भी जरूरी है। इस मौके पर कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें गणित, विज्ञान विषय आधारित विभिन्न चार्ट, मॉडल एवं कलात्मक चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों ने मेलें का अवलोकन कर स्टाफ एवं बच्चों के अभिनव प्रयास की सराहना की। पीईईओ सुशीला शर्मा ने विद्यार्थियों की कलात्मक रचना की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्टाफ को धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता में विजेता रहे उच्च प्राथमिक वर्ग से सिया, हेमलता, काव्या, हर्ष एवं छिन्नू, माध्यमिक वर्ग से खुशी, खूशबू, मोनिका, चाहत, प्रियंका, कविता, हितेश, अंकिता, हिमांशु एवं विक्रम को पुरस्कृत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin