महिला से खेत में छेड़छाड़:विरोध करने पर पत्थर से लहूलुहान किया,पुलिस जुटी जांच में
महिला से खेत में छेड़छाड़:विरोध करने पर पत्थर से लहूलुहान किया,पुलिस जुटी जांच में
सीकर : सीकर के जाजोद थाना इलाके में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब महिला चिल्लाने लगी तो उसके चेहरे पर पत्थर भी मारा। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जाजोद पुलिस के अनुसार 36 साल की महिला ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि भींवाराम और महेंद्र उसे पकड़कर बाजरे के खेत में ले गए। जहां दोनों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला ने खुद को छुड़ाने की कोशिश और चिल्लाने लगी तो दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके चेहरे पर पत्थर मारा जिससे महिला लहूलुहान हो गई। फिलहाल जाजोद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033608


