[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा की बैठक में उमड़ी भीड़, टिकट दावेदारों ने दिखाया दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

डोटासरा की बैठक में उमड़ी भीड़, टिकट दावेदारों ने दिखाया दम

लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस की चुनावी बैठक, दावेदारों ने समर्थकों के साथ जताई दावेदारी

लक्ष्मणगढ़ : आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को श्याम शरणम् मैरिज गार्डन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्षद टिकट के दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। कई दावेदार हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते नजर आए।

कार्यकर्ताओं और दावेदारों की बड़ी संख्या के चलते मैरिज गार्डन का खुला मैदान भी छोटा पड़ गया। भीड़ अधिक होने के कारण वक्ताओं ने खड़े होकर ही कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने और लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की।

इस दौरान डोटासरा ने पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया और पार्षद पद के दावेदारों की ओर से प्रस्तुत आवेदनों पर चर्चा की।

कार्यक्रम को जिला प्रभारी विशाल जांगिड़, सहप्रभारी पीएल प्रजापति, निकाय चुनाव प्रभारी, निवर्तमान चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिहाग सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। संचालन पूर्व पार्षद सत्यनारायण सैनी ने किया।

बैठक में निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष बनवारी पांडेय, जिला परिषद सदस्य बनवारी ढाका, सुल्तान भास्कर, निवर्तमान कांग्रेस पार्षद, टिकट दावेदार, उनके समर्थक और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles