[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में महिला को धमकाने और हंगामा करने का आरोप, मंडावा का युवक गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में महिला को धमकाने और हंगामा करने का आरोप, मंडावा का युवक गिरफ्तार

चूरू में महिला को धमकाने और हंगामा करने का आरोप, मंडावा का युवक गिरफ्तार

चूरू : महिला को धमकाने और शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने मंडावा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को महिला की ओर से परिवाद मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। वहां आरोपी मोटरसाइकिल के पास खड़ा होकर हंगामा कर रहा था।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे और उसके परिवार को धमका रहा था। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और कथित रूप से महिला से मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस पर मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई।

पुलिस के अनुसार ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय अरविंद कुमार, निवासी वार्ड 17, मंडावा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद करने की कार्रवाई की गई।

Related Articles