शहीद की प्रतिमा को बहन ने राखी बांधी:मिठाई खिलाई और आरती उतारी; भावुक हुई
शहीद की प्रतिमा को बहन ने राखी बांधी:मिठाई खिलाई और आरती उतारी; भावुक हुई
बबाई : रक्षाबंधन पर बबाई उपतहसील के हरडिया गांव में शहीद राजेंद्र सिंह कृष्णीया की बहन सुमन ने उनके शहीद स्मारक पर राखी बांधी। यह आयोजन भाई-बहन के अटूट प्रेम और देश के प्रति सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए किया गया।
सुमन ने अपने शहीद भाई की प्रतिमा पर रक्षा सूत्र बांधा, उन्हें मिठाई खिलाई और आरती उतारी। इस दौरान वह अपने भाई के गले लगकर भावुक हो गईं। उन्होंने अपने भाई की दीर्घायु और देश की सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
इस अवसर पर शहीद स्मारक पर परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इनमें शहीद के छोटे भाई किशनलाल, बेटे हनीसिंह, प्रिंस और करण, साथ ही भानजा निक्की खरबास और भांजी किरण खरबास शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2339890

