[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के जन्म दिवस पर भाजपा सरकार के कुशासन के विरोध मे कांग्रेस का प्रदर्शन 1 अक्टूबर को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के जन्म दिवस पर भाजपा सरकार के कुशासन के विरोध मे कांग्रेस का प्रदर्शन 1 अक्टूबर को

जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों पर कांग्रेसियों द्वारा इसके विरोध में राष्ट्रपति महामहिम के नाम दिया जाएगा ज्ञापन : दिनेश सुण्डा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस 1 अक्टूबर को हर्षोल्लास से मनाते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा के नेतृत्व में प्रातः 11:00 बजे नगर परिषद झुंझुनूं के पास अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन करवाया जाएगा ।

इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम राजस्थान भाजपा सरकार के 10 माह के कुशासन के विरोध में ज्ञापन दिया जाएगा । कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने बताया कि राजस्थान में पिछले 10 माह से भाजपा सरकार के सत्ता मे होने के के बाद भी प्रदेश की आम जनता के हित में किसी प्रकार का ठोस निर्णय नहीं लिया गया है । वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस राज की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने ,प्रदेश की जनता अतिवृष्टि, बीमारी, बढ़ती महंगाई, महिला अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी आदि समस्याओं के मामले में सरकार विफल रही है । सरकार की इन सभी मुद्दों पर विफलताओं के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 1अक्टूबर को प्रातः 11:00 जिला एवं सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस जनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा।

जिला प्रवक्ता संतोष सैनी ने बताया कि इस प्रदर्शन में जिले के कांग्रेस सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिले में निवासरत एआईसीसी व पीसीसी पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, स्थानीय व नगर निकाय जन प्रतिनिधि, अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं सभी विभागों के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन शामिल होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77