भूदोली मेले में डांसरों को लेकर हुड़दंग:पुलिस बोली- डांस पार्टी के लिए पहले ही मना कर दिया था
भूदोली मेले में डांसरों को लेकर हुड़दंग:पुलिस बोली- डांस पार्टी के लिए पहले ही मना कर दिया था
भूदोली : नीमकाथाना भूदोली मेले में रविवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुड़दंग मच गया। महिला डांसरों का डांस करवाने को लेकर रात को करीब 4 बार झगड़ा हुआ। 3 बार कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा। महिला डांसरों को स्टेज पर उतरने को लेकर ये विवाद हुआ। कार्यक्रम को देखने के लिए करीब 5 से 6 हजार लोगों की भीड़ थी।
सरपंच दिनेश जांगिड़ ने बताया कि पुलिस को पहले ही अवगत करवा दिया गया था कि रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें महिला डांसर आएंगी। पुलिस ने कार्यक्रम में जाब्ता नहीं लगाया। इस वजह से तीन-चार बार हुड़दंग हुआ। विवाद मामूली हुआ था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने हुड़दंग मचाया। सरपंच ने बताया कि पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश है, अगर कार्यक्रम में पुलिस जाब्ता लगा दिया जाता तो विवाद जैसी हालत नहीं होती।
एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि मेले में कोई अव्यवस्था नहीं हुई। मेले में 25 पुलिसकर्मियों सहित सदर थाना अधिकारी विजय सिंह को लगाया गया था, सरपंच को डांस पार्टी के लिए पहले ही मना कर दिया गया था। इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी, मेले में पूरे तरीके से शांति रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045775

