एक साल भी नही चली सड़क : गौरीर से इलाखर तक सड़क का बुरा हाल
एक साल भी नही चली सड़क : गौरीर से इलाखर तक सड़क का बुरा हाल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : एक वर्ष पूर्व गोरीर से टीबा तक सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क एक साल भी ढंग से नहीं चल पाई। गोरीर से इलाखार तक सड़क का बुरा हाल हो गया है। सड़क जगह-जगह बुरी तरह से बिखर गई है। ठेकेदार ने सड़क में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया था जिसकी वजह से सड़क कुछ दिन बाद ही टूटने लग गई थी। यह सड़क गारंटी पीरियड में है लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ठेकेदार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से रहागीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जिला कलेक्टर नीमकाथाना को पत्र लिखकर शीघ्र ही सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052157


