हिंदुस्तान कॉपर के बंद पड़े कारखाने को पुन: शुरू करवाया जाए, रेल सेवा शुरू हो
खेतड़ी : आम जनहित सार्वजनिक विकास कार्य समिति खेतड़ी के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सैनी के नेतृत्व में समिति के कार्यताओं ने शुक्रवार को सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपखंड अधिकारी खेतड़ी सविता शर्मा के माध्यम से प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के नाम देकर खेतड़ी के बंद पड़े हिंदुस्तान कोपर के प्लांटों को पुन: शुरू करवाने तथा डाबला से हिंदुस्तान कॉपर के खेतड़ी नगर लिए आने वाली रेल पटरी जिसे उखाड़ दिया गया था। उसे पुन: डलवा कर डाबला से खेतड़ी सिंघाना होते हुए लोहारू तक जोड़ कर उस पर सवारी गाड़ी चलाई जाए। खेतड़ी को जिला बनाने व खेतड़ी रोडवेज आगार की स्थिति सुधारने के लिए उसमें 50 नई बसे लगाने तथा राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल में अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ लगाने सहित 11 सूत्रीय मांगों का मांग पत्र दिया ।
इस मौके पर दुर्गा प्रसाद सैनी, महावीर प्रसाद सैनी, कपिल सैनी, अनिल भार्गव, पवन शर्मा ,हरिराम, सुरेश सैनी, सुभाष सैनी, आनंद, रमेश सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045163


