चोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार:रैकी कर साथियों के साथ देता था वारदात को अंजाम, रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
चोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार:रैकी कर साथियों के साथ देता था वारदात को अंजाम, रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
चूरू : चूरू की सदर थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में फरार चल रहे वांछित आरोपी को राजगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। जिससे पुलिस चोरी के अन्य मामलों में पूछताछ करेगी।
सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मोमासर डूंगरगढ़ निवासी अशोक कुमार जाट (23) पर चोरी का मामला दर्ज था। वह काफी दिनों से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने इससे पहले से अशोक कुमार जाट के साथी झुंझुनूं बुडाना निवासी राहुल बाल्मिकी को गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ के दौरान चोरी की अधिकतर वारदात में अशोक कुमार के साथ होना बताया। गिरफ्तार चोर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राहुल और अशोक कुमार चोरी की वारदात को साथ में अंजाम देते थे। दोनों शातिर चोर वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी करते थे। चोरी की वारदात को अंजाम देते समय अशोक कुमार बाहर ध्यान रखता और राहुल चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी को राजगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको रिमांड पर लिया गया है। शातिर चोर को पकड़ने वाले टीम में सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कॉन्स्टेबल नवीन कुमार सांगवान, सरजीत सिंह शेखावत और धर्मेन्द्र कुमार शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार करने में कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र ने अहम भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034712

