बबाई में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष महासदस्य अभियान का हुआ आयोजन
बबाई में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष महासदस्य अभियान का हुआ आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रतन कुमावत
बबाई : ग्रामीण मंडल बबाई में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष महासदस्य अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री गोकलचंद सैनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राकेश सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री अजय जी भार्गव थे। सर्वप्रथम पं दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। राकेश सोनी ने बूथ के व्यक्तियो को सदस्य बनाए और मण्डल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के विकास के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाए। उन्होंने कहा मण्डल में टोली बनाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाए और हमारा सौभाग्य है कि हम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मंडल अध्यक्ष रतन जी कुमावत ने किया। धन्यवाद संदीप जी तिवाड़ी ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर घनश्याम खटाणा, सुरेश डोई, रघुवीर पहलवान, विपुल मावण्डिया, शुभम मांवडिया, रवि भार्गव, विकास चागील, जीवन सेन, रमेश स्वामी, कमलेश पंसारी आदि उपस्थित थे।