[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : लोकसेवा ज्ञान संस्था की बैठक:दिव्यांग महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान, पेंशन के लिए ओटीपी सेवा शुरू करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेतड़ी : लोकसेवा ज्ञान संस्था की बैठक:दिव्यांग महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान, पेंशन के लिए ओटीपी सेवा शुरू करने की मांग

लोकसेवा ज्ञान संस्था की बैठक:दिव्यांग महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान, पेंशन के लिए ओटीपी सेवा शुरू करने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे की सामाजिक संस्था लोकसेवा ज्ञान संस्था की खेतड़ी इकाई द्वारा रविवार को एक गेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए दिव्यांग महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

पेंशन के लिए ओटीपी सेवा शुरू करने की मांग

संस्था प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा दिव्यांग और असहाय लोगों के हितों में काम कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मोबाइल पर आने वाले ओटीपी सुविधा के बंद कर देने से दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों के सामने पेंशन की समस्या पैदा हो गई है। पूर्व में सरकार द्वारा शुरू की गई ओटीपी सुविधा से वेरिफिकेशन के होने के बाद उनके खाते में पेंशन की राशि ट्रांसफर कर दी जाती थी। लेकिन इस बार ओटीपी सुविधा को बंद कर फिंगर प्रिंट की सुविधा शुरू कर दी गई। अधिकांश दिव्यांग लोगों और बुजुर्गों के सामने फिंगर वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण पेंशन नहीं आ रही है। दिव्यांगों और बुजर्ग लोगों के सामने आ रही समस्या को लेकर उन्होंने विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा को पत्र भेजकर ओटीपी सुविधा को चालू करवाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं होने के कारण दिव्यांग लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आध्यात्मिक चेतना शिविर का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से तीन योग शिक्षा केन्द्रों की शुरुआत बहुत जल्द पंचायत स्तर पर कैंप और आध्यात्मिक चेतना शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था में महिला मंडल को सम्मिलित करते हुए महिलाओं की एक अलग टीम तैयार की है, जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर ज्योति भारद्वाज को महिला मंडल की अध्यक्ष और शशि सैनी को महिला मंडल की उपाध्यक्ष, रानी सरकार को कार्यक्रम संयोजिका के पद पर नियुक्त किया गया । इस दौरान दिव्यांग लोगों के सामने आ रही समस्याओं का जल्द समाधान करवाने पर चर्चा की गई। बैठक में वार्ड प्रमुख रामकिशन रोहिल्ला, दिनेश कुमार, ज्योति भारद्वाज, शशि सैनी, रानी सरकार, सुनील कुमार, विकास कुमावत समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet