[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टीम के लिए जेजेटी यूनिवर्सिटी में हुआ ट्रायल का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टीम के लिए जेजेटी यूनिवर्सिटी में हुआ ट्रायल का आयोजन

भारतीय कबड्डी टीम के मशहूर खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्डी संदीप नरवाल रहे अतिथि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में आगामी वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टूर्नामेंट के लिए सलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया है। जानकारी देते हुए प्रेसिडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया की यूनिवर्सिटी टीम के सलेक्शन के लिए कबड्डी का ट्रायल 20 और 21 सितंबर को यूनिवर्सिटी के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखा गया। इसमें कुल 42 खिलाड़ियों ने अपना भाग्य आजमाया। यूनिवर्सिटी कैम्प के लिए कुल 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इससे पहले भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मुख्य अतिथि संदीप नरवाल द्वारा ट्रायल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते ही अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान कबड्डी के मशहूर खिलाड़ी रहे प्रदीप डबास भी मौजूद रहे। इस मौके पर खेल सचिव डॉ अरुण कुमार ने बताया की आगामी वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टूर्नामेंट जो की श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में ही आयोजित होने जा रहा है का यूनिवर्सिटी कैम्प अक्टूबर माह के पहले सप्ताह से लगेगा। इससे पहले एक लघु कैम्प का आयोजन 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा, इस लघु कैम्प में खिलाड़ियों का आगामी यूनिवर्सिटी कैम्प के लिए सलेक्शन किया जाएगा। इस कैम्प में प्रो कबड्डी के पिछले सीजन में खेले कई खिलाड़ी यूनिवर्सिटी टीम के कैम्प में प्रैक्टिस के लिए मौजूद रहेंगे। आगामी कैम्प एनआईएस कोच मंजीत की देख रेख में आयोजित होगा। चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबडेवाला ने कबड्डी के सभी चयनित खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इस मौके पर संपदा निदेशक इंजी बालकृष्ण टिबडेवाला, रजिस्ट्रार डॉ अजीत कुमार, मेंबर एडवाइजरी बोर्ड डॉ मधु गुप्ता, डीन डॉ अंजू सिंह, डॉ अमन गुप्ता, डॉ मनोज गोयल, कपिल जानू, पीआरओ डॉ रामनिवास सोनी सहित कई खिलाड़ी एवं खेल कोच उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77