[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की डिप्टी सीएम दिया कुमारी से मुलाकात:क्षेत्र की टूटी सड़कों को रिपेयर करवाने की रखी मांग, सालासर आने का दिया न्यौता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की डिप्टी सीएम दिया कुमारी से मुलाकात:क्षेत्र की टूटी सड़कों को रिपेयर करवाने की रखी मांग, सालासर आने का दिया न्यौता

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की डिप्टी सीएम दिया कुमारी से मुलाकात:क्षेत्र की टूटी सड़कों को रिपेयर करवाने की रखी मांग, सालासर आने का दिया न्यौता

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ और सालासर भाजपा मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान की डिप्टी सीएम दियाकुमारी मिलकर स्थानीय समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच ने बताया कि शुक्रवार की शाम डिप्टी सीएम से हुई मुलाकात में शहर की हाईवे से जुड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों को रिपेयर करवाने व कुछ नई सड़कें बनवाने की मांग रखी। दाधीच ने डिप्टी सीएम को बताया कि कई सड़कें ऐसी है जो पूर्व में पीडब्ल्यूडी ने बनाई थी, लेकिन बाद में वे नगर परिषद को दे दी गई। ऐसी सड़कों की रिपेयरिंग के लिए दोनों विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बरसात के कारण ग्रामीण और शहरी इलाकों की कई सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इन्हें जल्दी ही रिपेयर करवाया जाए। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर पुजारी ने दियाकुमारी को सालासर आने का न्यौता दिया। इस दौरान भाजपा नेता कमल दाधीच, पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा, हिमांशु भाटी सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22