हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव का नोबल शिक्षण समूह में हुआ सम्मान, विद्यार्थियों को दिया प्रेरणा का संदेश
हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव का नोबल शिक्षण समूह में हुआ सम्मान, विद्यार्थियों को दिया प्रेरणा का संदेश
देवलावास : नोबल शिक्षण समूह, देवलावास की मुख्य शाखा एनपीएस-देवलावास में गुरुवार को “हॉकी वाली सरपंच” के नाम से देश-विदेश में प्रसिद्ध समाजसेविका एवं लंबी अहीर गांव की सरपंच नीरू यादव का विद्यार्थियों के बीच आगमन हुआ। विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर नीरू यादव ने विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, अनुशासन, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने बच्चों से जीवन में सकारात्मक सोच, कड़ी मेहनत और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि नीरू यादव का व्यक्तित्व सेवा, समर्पण और सामाजिक नेतृत्व की मिसाल है। देश-विदेश में अनेक सम्मान प्राप्त कर उन्होंने राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र और महिलाओं का गौरव बढ़ाया है। उनके प्रेरणादायक अनुभवों और विचारों से विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने नीरू यादव के समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2238591

