[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण, आमजन को किया आमंत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण, आमजन को किया आमंत्रित

बिसाऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण, आमजन को किया आमंत्रित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरपालिका मंडल बिसाऊ की ओर से शनिवार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के बालोतरा जिले में आयोजित एचआरआरएल (HRRL) रिफाइनरी उद्घाटन समारोह, युवा जन संवाद एवं रोजगार महोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

नगरपालिका द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन गांगियासर रोड स्थित अंबेडकर भवन में सुबह 9:30 बजे से होगा। नगरपालिका प्रशासन ने कस्बे के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं, रोजगार और विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगरपालिका प्रशासन आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है।

Related Articles