तारानगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, रोडवेज बस स्टैंड व सार्वजनिक मार्ग कराया अतिक्रमण मुक्त
तारानगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, रोडवेज बस स्टैंड व सार्वजनिक मार्ग कराया अतिक्रमण मुक्त
तारानगर : नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर रोडवेज बस स्टैंड, बस स्टैंड के पीछे तथा सार्वजनिक पार्क के सामने आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आम रास्तों पर रेहड़ी, ठेले और अस्थायी दुकानें लगाकर अतिक्रमण किए जाने से लोगों और वाहनों की आवाजाही में लगातार परेशानी हो रही थी। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के बाद नगर पालिका ने दो दिन पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
निर्धारित समय सीमा के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से रेहड़ी, ठेले एवं अस्थायी दुकानों को हटाया और पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया।
अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग की अपील की। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद रोडवेज बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में आवागमन सुचारू हो गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2238735


