[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:टैंकर ड्राइवर की मौत, काम खत्म होने के बाद घर जा रहे थे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:टैंकर ड्राइवर की मौत, काम खत्म होने के बाद घर जा रहे थे

चिड़ावा में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:टैंकर ड्राइवर की मौत, काम खत्म होने के बाद घर जा रहे थे

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के पास लाखू गांव के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में टैंकर ड्राइवर चरण सिंह (45) की मौत हो गई। एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। चरण सिंह पिचानवा गांव के निवासी थे और चिड़ावा के सूरजगढ़ मोड़ पर पानी के टैंकर का संचालन करते थे। गुरुवार देर रात काम खत्म कर वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, और उनकी पत्नी गृहिणी हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles