ठाठवाड़ी में नए विद्यालय भवन की रखी जाएगी नींव, शिक्षा के नए युग की होगी शुरुआत
ठाठवाड़ी में नए विद्यालय भवन की रखी जाएगी नींव, शिक्षा के नए युग की होगी शुरुआत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम पंचायत ठाठवाड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल होने जा रही है। राव गणपत राम शिक्षा समिति के तत्वावधान में नए विद्यालय भवन की आधारशिला 3 जुलाई को शुभ मुहूर्त में रखी जाएगी। इस शिक्षण संस्थान की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
समिति के चेयरमैन विजय सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग, स्नेह और ईश्वर की कृपा से इस शिक्षण संस्थान का सपना साकार हो रहा है। विद्यालय भवन की नींव 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) सुबह 8:30 बजे ग्राम ठाठवाड़ी, तहसील खेतड़ी, जिला झुंझुनूं में रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, दा राजस्थान स्कूल, कोटपूतली के डायरेक्टर मधुर यादव तथा नांगल चौधरी के पूर्व विधायक अभय सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समिति की ओर से क्षेत्र के सभी ग्रामीणों, अभिभावकों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं आसपास के गांवों के गणमान्य नागरिकों को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
विजय सिंह यादव ने कहा कि यह संस्थान केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह शिक्षण संस्थान आने वाले वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा क्षेत्र के विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2238735


