रींगस में कार-बाइक टक्कर, एक की मौत:तीन घायल; भोपतपुरा कट पर हादसा, कार जब्त
रींगस में कार-बाइक टक्कर, एक की मौत:तीन घायल; भोपतपुरा कट पर हादसा, कार जब्त
रींगस : रींगस में नेशनल हाइवे 52 पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भोपतपुरा कट के पास हुआ, जहां एक कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया- सीकर की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार ने उसी दिशा से आ रही दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें दूर जा गिरीं और उन पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल रींगस के उपजिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने बासड़ी खंडेला निवासी नरेंद्र (25) पुत्र सुल्तान को मृत घोषित कर दिया। अशोक, सुरेंद्र और हरिसिंह नामक तीन अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर कर दिया गया।
बासड़ी निवासी जगदीश कुमार ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जगदीश ने बताया कि मृतक नरेंद्र उनके ताऊ का लड़का था, जो अपने तीन साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर मंडा से रींगस जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2238703


